Mera Application (SKiQ) एक निजी सेवा है — यह कोई सरकारी ऐप नहीं है। यह नीति बताती है कि हम आपका कौन-सा डेटा रखते हैं, क्यों रखते हैं, और आप उस पर क्या कर सकते हैं। यह भारत के डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम, 2023 (DPDP Act) के हिसाब से लिखी गई है।
हम कौन-सा डेटा लेते हैं
- आपकी पहचान: नाम, मोबाइल नंबर, और अगर आप Google से लॉगिन करें तो आपका ईमेल।
- योग्यता जाँचने के लिए: जन्म तारीख, कैटेगरी, योग्यता, स्ट्रीम और अतिरिक्त योग्यताएँ। यह सिर्फ़ इसलिए है ताकि आपको सही वैकेंसी दिख सकें।
- आपके फ़ॉर्म: आपने किस वैकेंसी में अप्लाई किया, और उसकी स्थिति।
- डॉक्यूमेंट: अगर आप खुद अपलोड करें। इन पर नीचे अलग हिस्सा है।
- पता और ईमेल: ज़रूरी नहीं हैं। न भरें तो भी ऐप पूरा काम करता है।
आपके डॉक्यूमेंट — सबसे ज़रूरी बात
आपके अपलोड किए डॉक्यूमेंट एक निजी स्टोरेज में रहते हैं। उन्हें सिर्फ़ आप खोल सकते हैं, और वह भी थोड़ी देर के लिए बने लिंक से।
कोई भी साइबर कैफ़े आपके डॉक्यूमेंट नहीं देख सकता। SKiQ Partner (कैफ़े वाला हिस्सा) में ऐसी कोई स्क्रीन ही नहीं है। यह रोक सिर्फ़ ऐप में नहीं, डेटाबेस में भी लगी हुई है।
कैफ़े को क्या जाता है
जब आप खुद किसी SKiQ Partner कैफ़े को चुनते हैं, तब उस कैफ़े को सिर्फ़ आपका नाम और मोबाइल नंबर जाता है, ताकि वे आपसे संपर्क कर सकें। हर बार आपसे अलग से पूछा जाता है, और वह सहमति रिकॉर्ड की जाती है।
आप चाहें तो मेरी प्रोफ़ाइल → मेरे कैफ़े से किसी भी कैफ़े का एक्सेस कभी भी हटा सकते हैं।
कैफ़े को आपका ईमेल, पता या डॉक्यूमेंट कभी नहीं दिखते। दूसरे कैफ़े में भरे गए आपके फ़ॉर्म भी उन्हें नहीं दिखते।
हम डेटा का इस्तेमाल कैसे करते हैं
- आपकी योग्यता से मिलती वैकेंसी दिखाने के लिए
- आख़िरी तारीख, एडमिट कार्ड और रिज़ल्ट की सूचनाएँ भेजने के लिए
- आपके अपने फ़ॉर्म का रिकॉर्ड रखने के लिए
- आपने जिस कैफ़े को चुना, सिर्फ़ उससे संपर्क कराने के लिए
हम आपका डेटा किसी को बेचते नहीं हैं, और न ही किसी विज्ञापनदाता को देते हैं।