Mera Application का इस्तेमाल करने का मतलब है कि आप ये शर्तें मानते हैं। अगर कुछ समझ न आए, तो ऐप में चैट से या शिकायत अधिकारी से पूछ सकते हैं।
यह सेवा क्या है — और क्या नहीं है
SKiQ एक निजी सेवा है, सरकारी ऐप नहीं। हमारा किसी सरकारी विभाग से कोई संबंध नहीं है।
फ़ॉर्म हमेशा सरकारी वेबसाइट पर ही भरा जाता है। हम ये काम करते हैं:
- आपकी योग्यता के हिसाब से वैकेंसी दिखाना
- आख़िरी तारीख, एडमिट कार्ड और रिज़ल्ट की सूचनाएँ देना
- आपके भरे हुए फ़ॉर्म का रिकॉर्ड रखना
- आपके चुने हुए साइबर कैफ़े से आपको मिलवाना
- आप चाहें तो SKiQ Expert से भरवाएँ — एक वैकल्पिक, पेड सेवा (नीचे देखें)
18 साल से कम उम्र
18 साल से कम उम्र के लिए माता-पिता या अभिभावक की सहमति ज़रूरी है। कुछ वैकेंसी में 17 साल के उम्मीदवार भी अप्लाई करते हैं, इसलिए आप ऐप इस्तेमाल कर सकते हैं — पर अपनी जानकारी डालने और डॉक्यूमेंट रखने से पहले अपने माता-पिता या अभिभावक को बता दें और उनकी सहमति लें।
जानकारी सही होने की ज़िम्मेदारी
वैकेंसी की जानकारी हम ऑफ़िशियल नोटिफ़िकेशन से लेकर डालते हैं, लेकिन गलती हो सकती है या नोटिफ़िकेशन बाद में बदल सकता है। अप्लाई करने से पहले ऑफ़िशियल नोटिफ़िकेशन ज़रूर पढ़ें। किसी भी वैकेंसी की आख़िरी सच्चाई वही है।
ऐप जो योग्यता दिखाता है वह एक मदद है, फ़ैसला नहीं। आख़िरी फ़ैसला संबंधित विभाग का होता है।
आपकी ज़िम्मेदारी
- अपनी सही जानकारी भरें — गलत जानकारी से गलत वैकेंसी दिखेंगी
- अपना अकाउंट किसी और को न दें
- सिर्फ़ अपना ही मोबाइल नंबर वेरिफ़ाई करें
- सेवा का गलत इस्तेमाल न करें
साइबर कैफ़े के साथ लेन-देन
SKiQ Partner कैफ़े अलग व्यवसाय हैं। वे अपना सर्विस चार्ज खुद तय करते हैं, और वह सरकारी फ़ीस से अलग होता है। आपके और कैफ़े के बीच पैसों का लेन-देन आपके और कैफ़े के बीच है — SKiQ उसमें कोई पक्ष नहीं है।
SKiQ Expert से भरवाएँ (वैकल्पिक, पेड)
किसी वैकेंसी पर आप चाहें तो SKiQ की टीम आपकी तरफ़ से ऑफ़िशियल सरकारी वेबसाइट पर फ़ॉर्म भर सकती है। इसके लिए आप उस वैकेंसी की फ़ीस (आपकी कैटेगरी के हिसाब से) + SKiQ का सर्विस चार्ज UPI से SKiQ को देते हैं। कुल राशि रिक्वेस्ट बनाते समय साफ़ दिखाई जाती है।
- यह सेवा पूरी तरह आपकी मर्ज़ी है — खुद भरना या कैफ़े से भरवाना हमेशा मुफ़्त/अलग रास्ता है।
- आपके डॉक्यूमेंट टीम तभी देख सकती है जब आप ऐप में खुद चुनकर शेयर करें — 12 घंटे के लिए, और फ़ॉर्म भरते ही शेयर अपने आप बंद। हर बार देखने का रिकॉर्ड आपको दिखता है।
- फ़ॉर्म में दी गई जानकारी की सच्चाई आपकी ज़िम्मेदारी है।
- पेमेंट से पहले आप रिक्वेस्ट रद्द कर सकते हैं। पेमेंट के बाद अगर फ़ॉर्म नहीं भरा जा सका (जैसे आख़िरी तारीख निकल गई), तो टीम वजह बताकर राशि वापस करेगी।
- चयन या रिज़ल्ट की कोई गारंटी नहीं — फ़ैसला संबंधित विभाग का होता है।
पैसा
ग्राहक के लिए यह ऐप मुफ़्त है। वैकेंसी की सूचनाएँ, योग्यता, आपके फ़ॉर्म का रिकॉर्ड — सब मुफ़्त हैं और मुफ़्त रहेंगे।
सिर्फ़ ई-बुक (अगर और जब वे आएँ) और वैकल्पिक “SKiQ Expert से भरवाएँ” सेवा पेड हैं, और दोनों की कीमत पहले से साफ़ दिखती है।
सेवा बंद हो सकती है या बदल सकती है
हम सेवा को ठीक करने के लिए कुछ देर के लिए बंद कर सकते हैं, और फ़ीचर बदल सकते हैं। ज़रूरी बदलाव आपको ऐप में बता दिए जाएँगे।
अकाउंट बंद करना
आप अपना अकाउंट कभी भी डिलीट कर सकते हैं। अगर कोई सेवा का गलत इस्तेमाल करे, तो हम उसका अकाउंट बंद कर सकते हैं।
ज़िम्मेदारी की सीमा
हम पूरी कोशिश करते हैं कि जानकारी सही और समय पर मिले, लेकिन हम यह गारंटी नहीं दे सकते कि कोई वैकेंसी, तारीख या सूचना कभी नहीं छूटेगी। किसी वैकेंसी के छूट जाने, फ़ॉर्म रिजेक्ट होने या किसी कैफ़े के काम के लिए SKiQ ज़िम्मेदार नहीं होगा।
कानून
इन शर्तों पर भारत का कानून लागू होता है। कोई विवाद हो तो छत्तीसगढ़ की अदालतों का क्षेत्राधिकार होगा।